मध्य प्रदेशराज्य
उल्टी दस्त का कहर, करीब दो दर्जन ग्रामीण अस्पताल में भर्ती : स्वास्थ्य विभाग की पहुंची टीम, प्रदूषित पानी पीने से बढ़ी बीमारी

दमोह lजबेरा जनपद पंचायत अंतर्गत सिंग्रामपुर के पास सगोड़ी पंचायत के ग्राम करौंदी मानगढ़ में उल्टी दस्त से करीब दो दर्जन से अधिक मरीज गंभीर स्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे हैंlजहां पर पदस्थ डॉक्टर रवि यादव के द्वारा सभी घायलों का इलाज जारी है कुछ घायलों को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल भी रेफर किया गया। क्षेत्र में गंभीर बीमारी फैलने से रहबर सी दहशत में है फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार उपचार में जुटी है l
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में दूषित पानी पीने से यह स्थिति निर्मित हुई है आगे स्थिति गंभीर हो रही है l स्थानीय लोग लगातार मरीज को अस्पताल में लेकर आ रहे हैं। ग्राम वासियों द्वारा अपील की जा रही है कि पानी की जांच की जाए… शुद्ध पानी वहां पहुंचा जाए ताकि गंभीर जनित बीमारियों पर अंकुश लग सके | इसके साथ ही प्राथमिक उपचार भी वही गांव में उपलब्ध हो सके ताकि लोगों की गंभीर स्थिति न बने।
कलेक्टर ने किया निर्देशित
वहीं घटना की जानकारी लगते ही जिला कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने सीएमएचओ व बीएमओ डॉक्टर डी के राय को निर्देशित किया lबीएमओ डॉक्टर डीके राय स्टाप सहित मौके पर पहुंचकर सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इलाज की पर्याप्त व्यवस्थाएं की जा रही है ताकि सभी को इलाज मिल सके।







