मध्य प्रदेशराज्य

इनकम टैक्स अधिकारी के घर बड़ी चोरी: हमला कर बदमाशों ने पार कर दिए नकदी-जेवर

सतना। शहर के पॉश इलाके ग्रीन पार्क कॉलोनी, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई है। इनकम टैक्स अधिकारी महेंद्र गुप्ता के घर छह अज्ञात बदमाश घुस आए और नकदी, जेवरात सहित कीमती सामान चुरा ले गए।

घटना के समय घर में गुप्ता का 15 वर्षीय बेटा अकेला सो रहा था। वहीं अधिकारी अपनी पत्नी अल्पना के साथ रात करीब 2:05 बजे रेलवे स्टेशन गए थे, जहां से वे अपनी बेटी को लेने गए थे। जब वे करीब 3:15 बजे लौटे, तो उन्होंने घर के पास छह संदिग्ध बदमाशों को भागते देखा। उसी समय अचानक बिजली चली गई और बदमाशों ने शोर मचाने पर महेंद्र गुप्ता पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। साथ ही बदमाशों ने उनकी कार पर भी पत्थर बरसाए और शीशा तोड़ डाला।

*हाल ही में हुए थे शिफ्ट*

महेंद्र गुप्ता वर्तमान में जबलपुर में पदस्थ हैं और वे 7 जून को ही इनकम टैक्स कॉलोनी से ग्रीन पार्क कॉलोनी में शिफ्ट हुए थे। चोरी गए सामान का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लाखों रुपए की चोरी की आशंका है।

*दो बाइकें भी चोरी*

इसी कॉलोनी में रहने वाले बालकृष्ण शर्मा और उनके किरायेदार बब्बन मल्होत्रा की बाइक भी चोरी हो गई है। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि बदमाश पहले से कॉलोनी में रेकी कर रहे थे। पुलिस यह जांच कर रही है कि बदमाश कॉलोनी के दो गेटों में से किस रास्ते से आए और फरार हुए।

*पुलिस जांच में जुटी*

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी सहित एफएसएल टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है और बदमाशों की तलाश जारी है। अधिकारी जल्द खुलासा होने का दावा कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button