
प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बुधवार को इंदौर पहुंचे। यहां उन्होंने सीहोर में कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा को लेकर कहा कि, प्रशासन ने बात की है। कोई दिक्कत की बात नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आरोप सही नहीं हैं। कांग्रेस भ्रम की स्थिति पैदा करती है। 5 लोगों की टीम बनाई गई है, जो आज सीहोर पहुंच रही है।







