आस्था का केंद्र बनी संस्कार कावड़ यात्रा:जबलपुर में हजारों कावड़िए महादेव का अभिषेक करने नर्मदा जल लेकर पहुंच रहे कैलाश धाम ..देखे… वीडियो…

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर में संस्कार कावड़ यात्रा सुबह 7:00 बजे से ग्वारीघाट से प्रारंभ हो गई यात्रा के दौरान हजारों कावड़िए शहर के विभिन्न मार्गो से होकर कैलाश धाम माता मार्ग पहुंच रहे हैं। जहां स्थित शिवलिंग का नर्मदा जल से अभिषेक किया जा रहा है। कावड़ यात्रा को लेकर शहर में विभिन्न स्थानों पर 200 से अधिक स्वागत मंच बनाए गए हैं। जहां पर ढोल नगाड़ों के साथ कावड़ियों का स्वागत किया जा रहा है। कावड़िया कावड़ के एक पात्र में नर्मदा जल तो वही दूसरे पात्र में पौधा लेकर चल रहे हैं। कोरोना के 2 वर्ष बाद यात्रा का आयोजन इतनी बड़ी संख्या में किया जा रहा है। इसके पहले संस्कार कांवड़ यात्रा को गोल्डन वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है। ग्वारीघाट में माँ नर्मदा एवं देववृक्ष का पूजन नवनिर्वाचित महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने करते हुए हजारों कावडिय़ों को रवाना किया। इस मौके पर विधायक लखन घनघोरिया , डॉ. जितेन्द्र जामदार मौजूद रहे। कावड़ यात्रा में भव्य झांकियां, बैंड, घोड़े आदि शामिल है। शिव यादव, नीलेश रावल, भारत सिंह यादव, विशाल तिवारी, राजेंद्र मिश्रा, राजेश यादव रामरतन यादव, रामकुमार, प्रमोद पाठक एवं रविंद्र कुशवाहा सहित समिति के पदाधिकारी और सदस्यों समेत सहयोगी समूचे मार्ग में संचालन व्यवस्था संभाले रहे थे।

कावड़ यात्रा के इस धार्मिक आयोजन में पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया जा रहा है। जिसमें समर्थ भैया जी सरकार और रामू दादा भी शामिल है। कावड़ यात्रा को लेकर संस्कारधानी वासी काफी उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। वहीं हजारों की संख्या में पहुंचे कावड़िए शिव जय घोष के साथ आगे बढ़ गए हैं। वही कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट है।
वहीं शहर के कुछ मुख्य मार्गों का यातायात डायवर्ट भी किया गया है। तो कुछ मार्गो की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। कावड़ यात्रा में भव्य झांकियां, बैंड, घोड़े आदि शामिल है। कावड़ियों के साथ विधायक, महापौर सहित जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए हैं।