जबलपुरमध्य प्रदेश
आशीष हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर एमपी गुप्ता के पुत्र गुमशुदा : सुबह घर से निकले, फिर नहीं लौटे घर

जबलपुर, यशभारत। आशीष हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर एमपी गुप्ता के पुत्र डॉक्टर शिवकांत गुप्ता आज सुबह घर से निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने खोजबीन की। लेकिन जब कहीं पता नहीं चला तो मदनमहल थाने में शिकायत की। पुलिस ने गुमइंसान का मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।
सीएसपी प्रभात शुक्ला ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि डॉक्टर एमपी गुप्ता पिता स्व. हर प्रसाद गुप्ता, निवासी नेपियर टाउन ने बताया कि उनके पुत्र डॉक्टर शिवकांत गुप्ता 40 वर्ष आज सुबह करीब 5.30 बजे कार से घर से निकले थे। लेकिन वापस घर नहीं लौटे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







