देश
आयुक्त को लेकर अपशब्दों के इस्तेमाल पर भड़के कर्मचारी, काली पट्टी बांधकर नगर निगम गेट के बाहर कर रहे प्रदर्शन, सीएसपी को सौंपेंगे ज्ञापन

कटनी, यशभारत। नो पार्किंग में खड़ी गाड़ी को निगम के अतिक्रमण दस्ते द्वारा व्हीललॉक किए जाने को लेकर वाहन मालिक श्याम सुंदर द्वारा कर्मचारियों से गाली गलौज करते हुए निगमायुक्त के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का मामला आज गरमा गया। महिला अधिकारी के खिलाफ अशोभनीय शब्दों के इस्तेमाल पर बिफरे कर्मचारियों ने आज कार्यालयीन समय पर नगर निगम गेट के बाहर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए उक्त व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। निगम कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक बड़ी संख्या में कर्मचारी नगर निगम गेट के बाहर नारेबाजी कर रहे हैं। कर्मचारी सीएसपी को ज्ञापन सौंपेंगे।








