कटनीमध्य प्रदेश

आपसी सौहार्द, शांति एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाएं होली, यातायात नियमों का करें पालन, एसपी ने की जिलेवासियों से अपील

कटनी, यशभारत। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिलेवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। उन्होंने सभी से होली को सौहार्द, शांति एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की है। कटनी पुलिस द्वारा पर्व के मद्देनजर जिलेभर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रमुख स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा सघन वाहन जाँच अभियान संचालित किया जा रहा है। यातायात नियमों का उल्लंघन एवं नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से अफवाहों से दूर रहने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button