कटनी

आदिवासी परिवार पर हमले के आरोपियों के ठिकाने में कुठला पुलिस की दबिश, भाजपा नेता सहित अन्य आरोपी फरार

कटनी, यशभारत। कुठला थाना क्षेत्र के कन्हवारा गांव में अवैध खनन का विरोध करने पर परिवारों के साथ हुई मारपीट के मामले में मुख्य आरोपी भाजपा नेता सहित आधा दर्जन आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। घटना के अगले दिन पुलिस ने आरोपियों की तलाश में उनके घरों और संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। कुठला टीआई राजेन्द्र मिश्रा ने बताया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। पुलिस टीम विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है और मामले में शामिल अन्य नकाबपोश आरोपियों की पहचान भी की जा रही है। घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार सक्रिय हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कन्हवारा क्षेत्र के जंगलों में लंबे समय से मुरूम, बॉक्साइट और आयरन ओर के अवैध उत्खनन की शिकायतें सामने आती रही हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत वन विभाग से की थी। आरोप है कि शिकायत की जानकारी अवैध उत्खनन से जुड़े लोगों तक पहुंच गई, जिसके बाद यह हमला किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button