देश

आज से शुरू हुए दसवीं बोर्ड के एग्जाम, छात्रों में उत्साह, जिले में बनाए गए 97 परीक्षा केन्द्र, 15 हजार से अधिक छात्र

कटनी, यशभारत। बारहवीं के बाद आज से एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई। परीक्षाओं में छात्र उत्साह के साथ सम्मिलित हुए और प्रश्न पत्र हल किया। आज दसवीं का हिन्दी विषय का प्रश्न पत्र था।
बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले में कुल 97 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। जिसमे शहरी क्षेत्र में 11 परीक्षा केन्द्र शामिल हैं। दसवीं की परीक्षा में 15 हजार से ज्यादा छात्र हैं, जिसमे जिले भर के रेगुलर और प्राइवेट छात्र शामिल है। इस दौरान परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में उत्साह नजर आया। जिला शिक्षा अधिकारी पृथ्वी पाल सिंह ने बताया कि आज 10वी बोर्ड का हिंदी विषय का पहला पेपर हुआ। इस दौरान अभी तक कोई नकल प्रकरण की खबर नहीं आई है। सभी विद्यार्थी शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षाएं दे रहे हैं। गौरतलब हैं कि बोर्ड परीक्षा की शुरुआत हायर सेकेंडरी की परीक्षा से 25 फरवरी को हो चुकी है। अब कक्षा 10वीं की परीक्षा आज गुरुवार से हो रही है। 97 परीक्षा केंद्रों में 5 सेंटर अति संवेदनशील बनाए गए हैं। इन सेंटरों पर सभी प्राइवेट फॉर्म भरने वाले परीक्षार्थी बैठेंगे। इन सेंटर पर पुलिस सुरक्षा का कड़ा पहरा भी रहा।

संवेदनशील केन्द्रों पर पुलिस का कड़ा पहरा

परीक्षा सेंटरों के संबंधित थानों पर जमा प्रश्नपत्र को लाने के लिए कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। थाने में जमा प्रश्नपत्र को परीक्षा के एक घंटे पूर्व केंद्राध्यक्ष व कलेक्टर प्रतिनिधि के एग्जाम लेकर पहुंचे। इसके पहले थाने से ही कलेक्टर प्रतिनिधि व परीक्षा केंद्राध्यक्ष ने अपनी सेल्फी भी ली। प्रश्नपत्र के बंडल का चारों तरफ से वीडियो बनाकर सेल्फी के साथ माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड को भेजना होगा। बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने पूर्व में ही अपनी तैयारी कर ली है। परीक्षा का समय सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक का है। पहले दिन परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों में 1 घंटे पूर्व पहुंच गए।
परीक्षा केन्द्रों में आकस्मिक जांच
बोर्ड परीक्षाओं के दौरान नकल ना हो, इसके लिए जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग ने उडऩदस्ता टीमें बनाई है। जो सेंटरों पर निगरानी कर रही हैं। आज उडऩदस्ता टीमों ने कई सेंटरों में पहुंचकर जांच की एवं निर्देश दिए, हालांकि अब तक कोई नकल प्रकरण नहीं बना है।Screenshot 20250227 141425 WhatsApp2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button