कटनीमध्य प्रदेश

आजादी के रंग खाकी के संग, पुलिस ने निकाली तिरंगा रैली

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस बैंड व फ्लैग मार्च का आयोजन

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

कटनी, यशभारत। इस वर्ष 15 अगस्त को हम अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं। आजादी के इस महापर्व पर देश की आन, बान, शान के प्रतीक राष्ट्रध्वज तिरंगा के सम्मान में देश भर में हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य देशवासियों को देशभक्ति की भावना से जोडऩा और उन्हें देश की आजादी के महत्व के बारे में जागरूक करना है। अभियान की मूल भावना है कि लोग अपने राष्ट्रध्वज तिरंगे के प्रति गर्व महसूस करें और अपने घरों पर तिरंगा फहराएं। मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना के नेतृत्व में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। कटनी जिले में पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के मार्गदर्शन में कटनी पुलिस द्वारा हर घर तिरंगा अभियान पूरे उत्साह उमंग के साथ मनाया जा रहा है, जिसमें कटनी पुलिस द्वारा तिरंगा रैली, तिरंगा बाइक रैली, स्कूली बच्चों का थाना भ्रमण आदि आयोजन किए जाएंगे। इसी कड़ी में 11 अगस्त को कटनी पुलिस द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को थाना कोतवाली से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। इस तिरंगा रैली में थाना कोतवाली क्षेत्र के मुख्य चौराहो में पुलिस बैंड द्वारा भिन्न-भिन्न देशभक्ति धुनों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। तिरंगा रैली में एएसपी संतोष डेहरिया, सीएसपी श्रीमति ख्याति मिश्रा, डीएसपी प्रभात शुक्ला, आरआई संध्या राजपूत, कोतवाली टीआई आशीष शर्मा, माधवनगर टीआई अनूप सिंह, कुठला टीआई अभिषेक चौबे, एनकेजे थाना प्रभारी नीरज दुबे, महिला थाना प्रभारी रश्मि सोनकर एवं जनप्रतिनिधि, पुलिस बल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भाग लेकर रैली को सफल बनाया गया।

Screenshot 20240812 142728 WhatsApp

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu