जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

आकाशीय बिजली से घर में लगी आग : मवेशियों की मौत

सिवनी यश भारत-जिले में शाम के समय अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई, लगभग आधा घंटे तक तेज हवाओं का दौर चलता रहा। जिससे मौसम ठंडक बढ़ गई। कुछ विकासखंड के ग्राम में गड़गड़ाहट के साथ बिजली कड़कते रही। आकाशीय बिजली गिरने से एक घर में आग लग तथा मवेशी की मौत हो गई।

 

तथा कुछ मवेशी झुलस गए हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम ऐरपा निवासी रामसिंह के घर में आकाशीय बिजली गिरने से घर में आग लग गई। इस घटना में गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। वहीं ऐरपा ग्राम में बिजली गिरने से दो बकरी व एक गाय मृत हो गई।

 

तथा एक गाय आकाशीय बिजली गिरने से झुलस गई। कल अधिकतम तापमान 38.2 डिसे तथा न्यूनतम 22.4 डिसे दर्ज किया गया है। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को तापमान में गिरावट आई है। वही मंगलवार को 10.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button