भोपालमध्य प्रदेशराज्य

अस्पताल इलाज कराने गई महिला से डॉक्टर ने की छेड़छाड़ : पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

ग्वालियरl ग्वालियर में इलाज कराने गई एक महिला से डॉक्टर के द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया हैं। डॉक्टर ने महिला के चेकअप के बहाने उनके साथ छेड़छाड़ कर दी। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया साथ ही उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

 

– दरअसल ग्वालियर शहर के सिरोल रोड हुरावली इलाके की रहने वाली 30 साल की महिला ने थाटीपुर थाना आ कर शिकायत कर बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से बुखार और सिरदर्द से परेशान थी। जिसका इलाज करने के लिए वह थाटीपुर के नितिन नगर में डॉक्टर के क्लीनिक पर पहुचीं थी। जिसके इलाज के बाद महिला को आराम रहा इसीलिए वह दोबारा मंगलवार की शाम को अपने बहनोई के साथ डॉक्टर रामशंकर के क्लीनिक पर गई थी। जहां डॉक्टर ने चेकअप करने बाद दवा लिख कर बहनोई को दवा लेने मेडिकल स्टोर पर भेज दिया था।

 

इसी दौरान महिला का आरोप है। कि डॉक्टर ने ब्लड प्रेशर चेक करने के बहाने उसे अंदर बुलाया और स्टेथोस्कॉप की आड़ में उसके निजी अंगों को छूने लगा। जिसका महिला ने विरोध किया तो डॉक्टर ने महिला को चुप रहने और ऐसा होना चेकअप का हिस्सा बताया। जब महिला का बहनोई दवा लेकर लौटा, तो डॉक्टर ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद महिला घर पहुंची और अपने पति को पूरी घटना बताई। जिसके बाद पति महिला को लेकर थाने पहुंचा और शिकायत की वही पुलिस ने महिला की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए क्लीनिक पहुंची और डॉक्टर को हिरासत में ले लिया। वहीं पुलिस का कहना हैं। कि महिला की शिकायत पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उससे पूछताछ कर अंगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं निरंजन शर्मा, एडिशनल एसपी,ग्वालियर ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही हैl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App