देश

अवैध रेत परिवहन पर बड़वारा पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

कटनी, यशभारत। जिले में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है। थाना बड़वारा पुलिस ने ग्राम बसाड़ी में अवैध रेत परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया है। पुलिस द्वारा ग्राम बसाड़ी हाट बाजार के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर जांच की गई। जांच में ट्रॉली में रेत भरी हुई पाई गई। वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम संजय चौधरी पिता संतोष चौधरी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम सुड्डी, थाना बड़वारा, जिला कटनी बताया। चालक से वाहन चलाने का लाइसेंस एवं रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, जो मौके पर प्रस्तुत नहीं किए जा सके।
दस्तावेजों के अभाव में रेत का अवैध परिवहन पाए जाने पर पुलिस ने समक्ष गवाहों की उपस्थिति में ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत को जप्त कर लिया। जप्त वाहन महेन्द्रा कंपनी का टीच प्लस 475 डीआई ट्रैक्टर (लाल रंग) है, जिसकी नंबर प्लेट उपलब्ध नहीं थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाना बड़वारा परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है तथा प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि के.के. पटेल, सउनि रामनाथ साकेत, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी सिंह एवं आरक्षक बृजलाल प्रजापति की विशेष भूमिका रही।IMG 20260115 WA1015

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button