अवैध डेयरी पर निगगायुक्त ने चलाया डंडा: 22 डेयरी संचालकों पर ठोका 50 हजार का जुर्माना

जबलपुर। नगर निगम प्रशासन को काफी दिनों से आम नागरिकों तथा अन्य माध्यमों से शहर में अवैध डेरियों के संचालन तथा उसके कारण क्षेत्रों में गंदगी फैलने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। जिसपर निगमायुक्त संदीप जी.आर. ने संज्ञान लेकर आम नागरिकों की शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुए शहर में संचालित अवैध डेरियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के लिए स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश प्रदान किये। डेरियों से उत्पन्न गंदगी से आम नागरिकों को निजात दिलाने के लिए निगमायुक्त संदीप जी.आर. के निर्देश पर शहर भर में डेरी संचालकों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई की जाकर उनपर 50 हजार से अधिक राशि का जुमार्ना लगाया गया।
कार्रवाई के संबंध में निगमायुक्त संदीप जी.आर. ने बताया कि शुक्रवार को नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य अधिकारी, समस्त संभागीय अधिकारियों, सभी सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों, मुख्य स्वच्छता निरीक्षकों, एवं सुपरवाईजरो ंके द्वारा सुबह 7 बजे से ही फील्ड में उतरकर डेरी संचालकों के खिलाफ संभागवार कार्रवाई प्रारंभ की गयी। उन्होंने बताया कि प्रथम दिन शहर में बिना अनुमति किये जा रहे पशुपालन के विरूद्ध (अवैध डेरियों का संचालन) 22 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाकर जुमार्ना लगाया गया। इसके अलावा भी सड़कों पर निर्माण सामग्री एवं गंदगी फैलाने और पॉलिथीन का विक्रय करने वालों के साथ साथ बिना मास्क लगाए घूमने वालों के विरूद्ध भी कार्रवाई की गयी।

इन एरियों में संचालित अवैध डेरी संचालकों के विरूद्ध हुई बड़ी कार्रवाई
निगमायुक्त श्री जी.आर. ने बताया कि आज जिन एरियों में अवैध डेरियों एवं संचालको ंके खिलाफ कारज़्वाई हुई है, उनमें मुन्ना पटेल/तापे पटेल, दयाल डेरी सगड़ा मेन रोड त्रिपुरी वाडज़्, पप्पू यादव /स्व. मोहन लाल, सगड़ा रोड लम्हेटा रोड (घर), दयाल सिंह पटेल/स्व. चम्मू सिंह, सगड़ा लम्हेटा रोड सरस्वती कालेज के सामने (घर), संतोष यादव, यादव डेरी नमज़्दा नगर ग्वारीघाट, बल्लू बलराम, नमज़्दा नगर ग्वारीघाट (घर), गुलाब यादव, नमज़्दा नगर ग्वारीघाट (घर), शंकर तिवारी, नमज़्दा नगर ग्वारीघाट (घर), कालीचरण सेन/रामनारायण सेन, रानीताल उजार पुरवा बस्ती, पिंकू शमाज़्/स्व. डी.पी. शमाज़्, त्रिमूतिज़् नगर जैन मंदिर के पास, आभा यादव पति स्व. मिथिलेश कुमार, मकान नं. 66 संचार नगर राममनोहर लोहिया, चुन्नी लाल, अब्दुल हमीद वाडज़्, काशी प्रसाद तिवारी, निमज़्ल चंद जैन वाडज़्, प्रभात यादव, चुल्ला डेरी सिद्ध बाबा लालमाटी, रज्जन यादव, रज्जन डेरी कछियाना द्वारका नगर, संतोष पटवा, पटवा डेरी रांझी गोकलपुर, रवि पटवा, पटवा डेरी रांझी गोकलपुर, वेदप्रकाश/ राधेश्याम, पापा डेरी तिलहरी सामुदायिक भवन के पीछे, विजय कुमार यादव/ किशोरी लाल, नया मोहल्ला तिलक वाडज़्, संतोष राजपूत/ रामरतन, नया मोहल्ला तिलक वाडज़्, मोती लाल यादव/ जानकी प्रसाद, नया मोहल्ला तिलक वाडज़्, भरत यादव, चेरीताल, जितेन्द्र यादव, चेरीताल के नाम शामिल हैं। कारज़्वाई के दौरान सभी संभागों के संभागीय अधिकारी, समस्त सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, समस्त मुख्य स्वच्छता निरीक्षक, एवं वाडज़् सुपरवाईजर आदि उपस्थित रहे।