अमृत महोत्सव : जबलपुर पुलिस ने बाइक रैली निकालकर दिया जागृति का संदेश


जबलपुर, यशभारत। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जन-जागरूकता जगाने और लोगों को 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों, पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से जबलपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एक बाईक रैली निकाली गयी। निकाली गयी रैली के द्वारा तिरंगा लगाने का संदेश दिया गया।
बाईक रैली का शुभारंभ एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल प्रसाद खाण्डेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेश सिंह बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समर वर्मा, तथा नगर पुलिस अधीक्षक कैट सुश्री प्रियंका शुक्ला , नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति प्रियंका करचाम, नगर पुलिस अधीक्षक प्रभात शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक आर.डी. भारद्वाज, नगर पुलिस अधीक्षक श्री एम.पी. प्रजापति, नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री प्रतिष्ठा राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश गौर, की उपस्थिति में अधीक्षक कार्यालय से किया गया।
बाईक रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रारम्भ होकर अंबेडकर चैक-घमापुर – रद्दी चैकी-अधारताल तिराहा से वापस घूमकर दमोहनाका-मिलौनीगंज-थाना कोतवाली के सामने से-बड़ा फु हारा-लार्डगंज-मालवीय चौक से सीधे छोटीलाईन फ ाटक- गोरखपुर थाना थाने के सामने से-बंदरिया तिराहा-वीरमानी पैट्रोलपंप से सदर होते हुये पेंटीनाका -आईजी आफि स के सामने से -इंडियन बैंक चौक-पुल न. 1 होते हुये इंद्रा मार्केट से पुलिस लाईन में समाप्त हुई।







