अमाड़ी वेयर हाऊस से धान चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मामला, चार आरोपी गिरफ्त में

कटनी, यशभारत। बड़वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अमाड़ी में आरो वेयर हाउस स्थित शासकीय धान खरीदी केन्द्र में शासकीय धान चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। बड़वारा थाना प्रभारी ने बताया कि 31 दिसम्बर को अमित तिवारी पिता प्रकाश चन्द निवासी जागृति कालोनी ने रिपोर्ट कराई कि 27 दिसम्बर की रात 12 बजे के बाद 2 से 4 बजे के मध्य धान उपार्जन केन्द्र के तार बाउन्ड्री मैदान में अज्ञात चोरों द्वारा 42 नग धान की बोरी कीमती 40 हजार रुपये चोरी कर लिया है। रिपोर्ट अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध धारा 303(2) बीएनएस का मामला दर्ज कर विवेचना की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में बड़वारा थाना प्रभारी के के पटेल द्वारा अज्ञात चोर की पता तलाश करने के लिए थाना स्तर पर विशेष टीम की गठन करते हुए चोरी गये माल मसरुका एव अज्ञात आरोपी की पता तलास के रवाना किया गया। तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिरों सूचना की मदद से मामले में आरोपियों की पता तलाश की गई। इस मामले में आरोपी अर्जुन कुशवाहा पिता सुधीर कुशवाहा निवासी ग्राम मझगवां, प्रेमचंद कुशवाहा पिता रामलाल कुशवाहा निवासी ग्राम मझगवां, लाल गोविंद कुशाहा पिता कमल कुशवाहा निवासी मझगवां एवं पिंटू सेन पिता हीरालाल सेन निवासी ग्राम मझगवां से पूछताछ को गई। आरोपियों द्वारा आशीष शर्मा पिता बृजमोहन शर्मा निवासी ग्राम मझगवां को धान चोरी कर बेचना बताया, जिस पर मामले में धारा 317 बीएनएस का इजाफा किया गया है। मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई धान बरामद की गई है एवं घटना में प्रयुक्त पिकप वाहन क्रमांक एमपी 21 जी 3258 जप्त किया की गई। कार्यवाही में थाना प्रभारी के के पटेल, एएसआई सतेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक पवनराज, प्रधान आरक्षक लालू प्रसाद यादव, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी, आरक्षक संतोष यादव, आरक्षक गौरीशंकर सिंह राजपूत एवं आरक्षक बृजलाल प्रजापति की विशेष भूमिका रही।







