मध्य प्रदेशराज्य

अभिनव पहल : देश में पहली बार सड़क सुरक्षा के तहत विशेष सभाएं होगी आयोजित

Table of Contents

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ कलेक्टर श्री संदीप जी आर की अभिनव पहल पर सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु देश में पहली बार व्यक्तियों के जीवन की सुरक्षा के उदेश्य से सड़क सुरक्षा विषय पर जिले में 02 जनवरी 2026 को विशेष ग्राम सभा/वार्ड सभा का आयोजन किया जाएगा। देखने में आ रहा है कि सागर जिला अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं से जनहानि/मृत्यु हो रही हैं। सागर जिले में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली जनहानि को कम करने एवं सामान्य नागरिकों, बच्चों, बुर्जुगों तथा राहगीरों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में सड़क सुरक्षा विषय पर विशेष वार्ड सभा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जिला सागर को नोडल अधिकारी नियुक्ति किया गया।

कलेक्टर संदीप जी आर ने सड़क सुरक्षा विषय पर आयोजित विशेष ग्राम सभा/वार्ड सभाओं के सफल सफल आयोजन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सागर, आयुक्त, नगर निगम सागर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), अनुविभाग- समस्त, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत एवं मुख्य नगर पालिका/नगर परिषद अधिकारी समस्त को निर्देशित किया कि उक्त विशेष ग्राम सभा/वार्ड सभा यातायात एवं सड़क सुरक्षा पर जानकारी देना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर संदीप जी आर ने निर्देश देते हुए कहा कि उक्त विशेष ग्राम सभा/वार्ड सभा में विधायकगण/स्थानीय जनप्रतिनिधियो/गणमान्य नागरिकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जावे। विशेष ग्राम सभा/वार्ड सभा आयोजन की सूचना ग्राम पंचायत/वार्ड कार्यालय के सूचना पटल तथा संबंधित ग्राम/वार्ड के सहजदृश्य स्थान पर चस्पा की जाए। विशेष ग्राम सभा/वार्ड सभा आयोजन की सूचना हेतु संबंधित ग्राम/वार्ड में डोंडी (मुनादी) कराई जायें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button