जबलपुरमध्य प्रदेश
अफेजिया की कार्यशाला आयोजित: लोग इस बीमारी से जागरूक हो
जबलपुर। रविवार 5 दिसंबर को होटल कृ ष्णा में अफेजिया बीमारी को लेकर संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी का संचालन डॉक्टर पिंकी सिंह स्पीच लेंग्वेज पैथोलोजिस्ट, डॉक्टर अपूर्व पौरोणिक एवं डॉक्टर नम्रता चौहान (न्यूरोलॉजिस्ट)किया गया। संगोष्ठी में अफेजिया को लेकर बताया गया कि यह बीमारी मुख्यत: स्ट्रोक, एक्सीडेंट होने से होती है इसमें व्यक्ति को बोलने, पढऩे में परेशानी होती है। संगोष्ठी में जबलपुर, भोपाल, इंदौर सहित अन्य जिलों से मरीज पहुंच थे। डॉक्टर पिंकी सिंह ने बताया कि संगोष्ठी का आयोजन करने का मुख्य मकसद लोगों को इस बीमारी से जागरूक करना है।