मध्य प्रदेशराज्य

अपहरण और दुष्कर्म का सनसनीखेज खुलासा : नाबालिक बालिका कर्नाटक से दस्तयाब, आरोपी को पुलिस ने गोवा से दबोचा 

Table of Contents

सतनाl सतना में नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के एक आरोपी को गोवा से गिरफ्तार किया है। जबकि नाबालिक बालिका को कर्नाटक से दस्तयाब कर दिया गया हैl

बताया जा रहा है कि पीड़िता के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी खेत जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।

परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने खोजबीन शुरू की। जांच के दौरान, बालिका को गुंजी, कर्नाटक से बरामद किया गया। पीड़िता के बयानों के आधार पर मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं।

आरोपी की तलाश की शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी दीपांशु 19 वर्ष, निवासी ग्राम बरेठिया, थाना नागौद को गोवा से गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button