कटनीमध्य प्रदेश
अपर कलेक्टर और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने कृषि उपज मंडी पहुंच कर स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
प्रशासनिक हलचल

कटनी। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती साधना परस्ते और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने आज कृषि उपज मंडी पहरूआ पहुंच कर सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम का अवलोकन किया। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की सुविधा के लिये मंडी परिसर में बड़ा पंडाल लगाया गया है। जिसमें एल ई डी स्क्रीन लगाई गई है इसमें स्ट्रांग रूम के दृश्य सहज दृष्टव्य है।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था हेतु सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है। चौबीस घंटे निगरानी के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट्स की डिप्युटी लगाई गई है।
स्वयं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद भी नियमित प्रतिदिन सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने कृषि उपज मंडी परिसर पहुंचते हैं