मध्य प्रदेशराज्य

अधिकारी ने आंगनवाड़ी सहायिका का नियुक्ति पत्र जारी करने मांगी 50 हजार की रिश्वत : एफआईआर दर्ज 

Table of Contents

रीवा lलोकायुक्त की टीम ने रिश्वत मांगने के आरोप में ब्लाक महिला बाल विकास विभाग के सिरमौर परियोजना अधिकारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि परियोजना अधिकारी सिरमौर के द्वारा आंगनवाड़ी सहायिका का नियुक्ति पत्र जारी करने के नाम पर महिला के पति से 50 हजार की रिश्वत मांगी थी। फरियादी द्वारा की गई उक्त शिकायत के बाद जब लोकायुक्त द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया तो शिकायत जांच में सही पाई गई, जिसके बाद परियोजना अधिकारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर मामले को जांच में लिया गया है।

कार्रवाई के संबंध में रीवा संभाग लोकायुक्त एसपी सुनील पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी राहुल सेन नामक शख्स ने एक दिन पूर्व लोकायुक्त कार्यालय रीवा संभाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी का आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर चयन हुआ है और नियुक्ति के नाम पर महिला बाल विकास विभाग के सिरमौर परियोजना अधिकारी शेषनारायण मिश्रा द्वारा 50 हजार की रिश्वत मांगी जा रही है।

एसपी ने बताया कि फरियादी द्वारा की गई शिकायत का जब सत्यापन कराया गया तो शिकायत जांच में सही पाई गई, जिसके बाद ट्रैप कार्रवाई को भी सुनियोजित किया गया, ब्लॉक परियोजना अधिकारी ने ऐन मौके पर पैसे लेने से इनकार कर दिया।

फिलहाल मामले में शिकायत और साक्ष्यों के आधार पर ब्लॉक परियोजना अधिकारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और मामले को विवेचना में लेकर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button