कटनीमध्य प्रदेश

अधिकारी जनगणना कार्य को प्राथमिकता दें – कलेक्‍टर

कलेक्ट्रेट में जनगणना का प्रशिक्षण 17 फरवरी से

जिला जनगणना समिति की बैठक में कलेक्‍टर के निर्देश

कलेक्ट्रेट में जनगणना का प्रशिक्षण 17 फरवरी से

जनगणना -2027 के तहत मकान सूचीकरण का कार्य 1 मई से होगा

कटनी, यशभारत। जनगणना 2027 अपनी प्रबंधन दक्षता को सिद्ध करने और अपने अनुभवों को समृद्ध करने का श्रेष्ठ अवसर है। जनगणना कार्य को प्राथमिकता देते हुए अधिकारी अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्‍त करें यह निर्देश कलेक्‍टर आशीष तिवारी ने जिला जनगणना समन्वय की बैठक में अधिकारियों को दिया इस दौरान जिला जनगणना अधिकारी के तौर पर अपर कलेक्‍टर नीलाम्‍बर मिश्रा मौजूद रहें। कलेक्‍टर ने कहा कि देश में पहली बार डिजिटल माध्यम से जनगणना होने जा रही है। इसके लिए आनलाइन प्‍लेटफॉर्म तैयार किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान सभी को इसकी विस्‍तृत जानकारी दी जाएगी। ग्रामीण चार्ज जनगणना अधिकारी, समस्त अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी, एक जनगणना लिपिक एवं ऑपरेटर्स को 17 फरवरी एवं 18 फरवरी तक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा 19 फरवरी एवं 20 फरवरी को नगर निगम के नगर जनगणना अधिकारी, जोनल चार्ज अधिकारी, एक जनगणना लिपिक एवं ऑपरेटर (प्रत्येक नगरीय ,जोनल कार्यालय से) और नगरीय क्षेत्र,नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर परिषद के चार्ज जनगणना अधिकारी, एक लिपिक एवं ऑपरेटर को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

दो चरणों में होगी जनगणना

भारत की जनगणना विश्व का सबसे बड़ा प्रशासनिक कार्य हैI भारत में जनांकिकीय व आर्थिक आकड़ों का ग्राम एवं वार्ड स्तर पर उपलब्ध कराने का एकमात्र स्रोत हैl आगामी जनगणना 2027 पूर्व की जनगणनाओं की भांति इस बार भी दो चरण में संपादित की जाएगी।
इसी क्रम में कटनी जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य 1 मई से 30 मई तक पूर्ण किया जायेगा। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य किया जायेगा। इसमें मकानों की स्थिति, सुविधाओं एवं परिसंपत्तियों का विवरण प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर एकत्रित किया जायेगाl जनसंख्या की गणना के दौरान प्रत्येक व्यक्ति की गणना की जाएगी। साथ ही, व्यक्तियों के सम्बन्ध में अन्य विभिन्न बिन्दुओं जैसे-आयु, लिंग, वैवाहिक स्थिति, धर्म, दिव्यांगता, मातृभाषा, साक्षरता, शैक्षणिक योग्यता, आर्थिक क्रियाकलाप, प्रवास, प्रजननता विवरण इत्यादि पर जानकारी एकत्रित की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button