अधारताल में तलवार से हमला कर खोल दिया सिर : 4 आरोपियों ने आपसी रंजिश भुनाने दिया वारदात को अंजाम

जबलपुर, यशभारत। अधारताल की नेता कॉलोनी में देर रात दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। जिसके बाद चार आरोपियों ने एक राय होकर युवक पर तलवार से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना में युवक के सिर में चोट है। लेाग बीच बचाव करने दौड़े तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।
जानकारी अनुसार पुलिस को अभय उर्फ विक्की पटैल 23 वर्ष निवासी नेता कालोनी ने बताया कि छोटा भाई विकास पटैल घर के बाहर बैठा था तभी राहुल झारिया ,दीपक झारिया, योगेश उर्फ चीनी, मोंटी चौधरी आकर उसके छोटे भाई से उसके बारे में पूछने लगे , आवाज सुनकर वह बाहर आकर देखा तो चीनी हाथ में तलावार लिये था, चारों एक राय होकर उसके साथ गाली गलोज करने लगे। उसने गालियां देने से मना किया तो योगेश उर्फ चीनी ने तलवार से हमला किया। उसने बचाव किया तो सिर लहूलुहान हो गया। उसके परिजन एवं मोहल्ले के लोग दौड़े तो सभी जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।







