जबलपुरमध्य प्रदेश

अधारताल में कोर्ट के बाबू के साथ 13 लाख की धोखाधड़ी : शासकीय भूमि दिखाकर की ठगी, मामला दर्ज

जबलपुर, यशभारत। अधारताल में धोखाधड़ी का एक हैरतंगेज कारनामा सामने आया है। जहां कोर्ट के बाबू के साथ ठगी करते हुए शातिर आरोपियों ने पहले तो शासकीय भूमि को अपना बताया और फिर बेंचने के नाम पर 13 लाख 50 हजार रुपये ले लिए। जब पीडि़त ने रजिस्ट्री करने का दबाव बनाया तो आरोपी फरार हो गए। शिकायती आवेदन की जांचोपरांत पुलिस ने 420 का प्रकरण दर्ज कर, जांच में लिया है।

पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रतीक गढेवाल ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह सिवनी का निवासी है और कोर्ट में पदस्थ है। जबलपुर में उसे प्लाट खरीदना था। जिसके बाद उसका संपर्क आकिब अंसारी और उसके साथी अहमद से हुआ। जिन्होंने अमखेरा में प्लाट दिखाकर उससे रकम ले ली। बाद में पता चला कि वह उन्होंने जो प्लाट खसरा नंबर 192/2 दिखाया था वह तो शासकीय भूमि है। दोनों ने षडयंत्र पूर्वक उससे रुपये ठग लिए । पुलिस ने शिकायती आवेदन के बाद जांच की तो पाया कि पेमेंट ऑनलाइन हुई थी। जिसका पुख्ता प्रमाण है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर, आरोपियों को तलाश करने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button