
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज प्रदेश के दौरे पर हैं। अचानक वे डिंडौरी जिला पहुंचे। उनका हेलिकॉप्टर डेढ़ बजे डिंडौरी जिले के शहपुरा में लैंड हुआ। यहां से बिलगड़ा बांध के लिए रवाना हुए। यहां पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अफसरों की क्लास ली। बांध निर्माण के दौरान लापरवाही बरतने की शिकायत CM को मिली थी। इसीलिए वे अचानक ही आज इंस्पेक्शन करने पहुंच गए। CM ने मौके पर ही जल संसाधन एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, एसडीओ और सब इंजीनियर को निलंबित कर दिया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में सरकारी योजनाओं, लॉ एंड ऑर्डर की हकीकत जानने अब जिलों का औचक निरीक्षण करेंगे। इसकी जानकारी संबंधित जिले के कलेक्टर को निरीक्षण के कुछ समय पहले तब मिलेगी, जब मुख्यमंत्री संबंधित जिले में पहुंच चुके होंगे। वे हेलिकॉप्टर से प्रदेश के अलग – अलग जिलों में अचानक से पहुंचेंगे।