जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
अखिलेश पाठक बने सागर के नए जिला शिक्षा अधिकारी

सागर यशभारत (संभागीय ब्यूरो)/ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सागर के जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर भैंसानाका स्कूल के प्राचार्य अखिलेश पाठक की नियुक्ति की गई है। विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
उच्च शिक्षा विभाग के उप सचिव ओएल मंडलोई द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भैसानाका के प्राचार्य अखिलेश पाठक को शासन द्वारा तत्काल प्रभाव से सागर के जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है।