श्रीमद्भागवत पुराण एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन : शोभायात्रा निकालकर किया गया पूजन,शास्त्री फूलचंद तिवारी करेंगे कथावाचन

सिवनी यश भारत:-जिले के बंडोल में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत पुराण कथा का आयोजन किया गया है। जहां आज पूजन अर्चन के बाद कलश शोभा यात्रा ग्राम में निकाली गई। कथा व्यास कथा पौराणिक वाचक मंडला से पधारे शास्त्री फूलचंद तिवारी के मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक संगीतमय कथा का वाचन किया जाएगा। कथा में भगवान के 24 अवतारो की कथा, बली चरित्र हिरणकश्यप वध, कृष्ण जन्म बाल लीला, पूतना वध, कंश वध, मथुरा आगमन रुकमणी विवाह, सुदामा चरित्र, सहित कई गीतापाठ के बाद अंतिम दिन पूर्णाहुति गीतापाठ हवन यज्ञ के बाद दोपहर 1 बजे से महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा जाएगा। कथावाचक शास्त्री फूलचंद तिवारी ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा कलयुग में तारणहार है।
कथा को सुनने मात्र से कई तरह की विघ्न बाधाएं समाप्त हो जाती है। और लोगो को सुख शांति की प्राप्ति होती।है। आज के वर्तमान समय मे लोग ईश्वर के लिए समय नही निकाल पा रहे हैं। ऐसे में श्रीमद्भागवत कथा लोगो को ईश्वर के प्रति भक्ति भाव से जोड़ती है।शोभायात्रा यात्रा में जिसमें बड़ी संख्या में ग्राम के व आसपास क्षेत्र के श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।