कटनीमध्य प्रदेश

शहर में धूमधाम से मनाया गया पैगंबर साहब का जन्म दिवस, उमंग-उत्साह के बीच निकला जुलूस, अंजुमन स्कूल में बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

IMG 20250905 182132
Oplus_0

कटनी, यश भारत। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस आज मुस्लिम धर्मावलंबियों के द्वारा ईद मिलादुन्नबी के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सुबह मिशन चौक स्थित दिलावर मैदान से विशाल वाहन रैली निकाली गई, जो कि शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए वापस दिलावर चौक मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। इसके उपरांत दोपहर में भव्य जुलूस निकाला गया जो अंजुमन इस्लामिया स्कूल पहुंचकर समाप्त हुआ। शहर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है। अंजुमन स्कूल में बच्चो द्वारा नातिया कलाम पेश किया गया।जश्ने ईद मिलादुन्नबी की खुशी नन्हे बच्चो में देखी जा सकती है। बुजुर्ग भी जुलूस में शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button