सागर lबीना-सागर रोड पर धनौरा के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसे में एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। उसे प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि धौर्रा निवासी राम सिंह (35) अपनी पत्नी कुंवर बाई (32) और चार साल की बेटी धनराज के साथ बाइक पर शमशाबाद जा रहे थे, तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर खिमलासा निवासी छोटेलाल (56) सवार थे, जो बीना से अपने घर लौट रहे थे।
जोरदार टक्कर से दोनों बाइकों पर सवार सभी चारों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को बीना के सिविल अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने छोटेलाल की की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर किया है l
Back to top button