जबलपुरमध्य प्रदेश

भारतीय जनता पार्टी की सरकारों में असंभव कार्य भी हो रहे हैं संभव -गौरव सिरोठिया

 

सागर यश भारत ( संभागीय ब्यूरो)/ भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के तहत भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सारोठिया बीना विधानसभा के मंडी बामोरा मंडल में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में पहुंचे। प्रवास कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रातः काल श्री सोरठिया ने देव उदय गौशाला पहुंचकर गौ शाला का अवलोकन किया व सेवा की तत्पश्चात अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्री रूप सिंह चौधरी जी के निवास पर अल्पाहार किया एवं कार्यकर्ताओं के साथ आगमी कार्यक्रमों की रूप रेखा तय की। श्री सिरोठिया ने दीवाल लेखन कर ग्राम संपर्क के अंतर्गत सघन जनसंपर्क किया व केंद्र सरकार की उपलब्धियों से उल्लेखित पत्रक भेंट किए।

जनसंपर्क कार्यक्रम के समापन अवसर पर पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया ने कहा की गांव चलो अभियान लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए सार्थक साबित होगा।

 

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने यशभारत के संभागीय ब्यूरो को बताया कि पूरे जिले में चलाए गए इस अभियान के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने ग्रामीणजनों के बीच पहुंचकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों में असंभव कार्य भी संभव हो रहे है व आम जन के सभी सपने सच हो रहे हैं। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित हैं।भारत पुनः विश्वगुरु बनने की ओर तेज गति से आगे बढ़ रहा हैं।

Related Articles

Back to top button