जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

दिल्ली धमाके के बाद MP में हाई अलर्ट, रेलवे स्टेशन पर कड़ी चेकिंग

जबलपुर यश भारत । दिल्ली में लाल किले के पास हुए भीषण धमाके के मद्देनजर, मध्य प्रदेश में भी सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने राज्य पुलिस को पूरे प्रदेश में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के पालन में, जबलपुर सहित राज्य के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ (RPF) और जीआरपी (GRP) की संयुक्त टीम ने डॉग स्क्वाड के साथ गहन चेकिंग की। इस दौरान स्टेशन परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई और वहाँ मौजूद सभी यात्रियों की सघन चेकिंग की गई। यह सुरक्षा अभ्यास सुनिश्चित करता है कि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके और यात्रियों की सुरक्षा बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button