दलदल में तब्दील हुई चौपाटी चहुंओर गंदगी, पैदल चलना भी मुश्किल, स्वच्छता अभियान के दावों की खुल रही पोल
कटनी, यशभारत। शहर की एक मात्र चौपाटी में इन दिनों हाल बड़े बेहाल है। चौपाटी में बरसात के दिनों में पानी जमा होने और जगह-जगह कचरे के ढेर लगने की समस्या नितप्रति बढ़ता ही जा रहा है, जिससे पूरे चौपाटी परिसर में गंदगी फैल रही है। जिस कारण स्थानीय दुकानदारों के अलावा चौपाटी आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। यहां तो पैदल चलना भी मुश्किल हैं। यह समस्या नगर निगम के स्वच्छता अभियान के दावों की पोल खोलती है, खासकर तब जब शहर में सफाई व्यवस्था को नगर निगम पुरस्कार जीतने का दावा कर रहा है। चौपाटी के आसपास जमा होने वाले पानी और कचरे से दुर्गंध आती है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
बरसात में धंधा चौपट
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि जब से बरसात लगी है तब से सब कामधाम चौपट है, इन दिनों पूरी चौपाटी तलैया सी नजर आती हैए जगह जगह पानी भरा है और इसी गंदे पानी मे मच्छरों के आतंक पनप रहा है। यहां पूर्व में लगाए गए पेवर ब्लाक टूटकर उखाड़ गए है, लिहाजा यहां कीचड़ जमा हुआ है। लोग अब चौपाटी आना पसंद नही करते। वहीं इधर आने वाले लोगो का कहना है, शहर में ले दे के एक मात्र चौपाटी हैं, वो भी इस समय जिम्मेदारो की अनदेखी की भेंट चढ़ चुकी है।
क्या कहा लोगों ने
चौपाटी में आने वो लोगों ने चौपाटी की इस दुर्दशा पर कहा क्या कटनी शहर में प्रशासन नाम की कोई चीज में भी या नही इधर न तो स्वच्छ पीने के पानी की व्यवस्था है। स्वच्छ खाद्य पदार्थों की चारों तरफ गंदगी पसरी हुई है। यहां लगे अन्य मनोरंजन के साधन भी ठप्प पड़े है। स्थानीय लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम को प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करने से इस समस्या का समाधान किया जा सकता है।