मध्य प्रदेशराज्य

ट्रक में हो रही थी शराब की तस्करी : 90 लाख की शराब से भरा ट्रक जप्त, पुलिस की कार्यवाही

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले की लखनवाड़ा पुलिस ने देर रात अवैध शराब से भरे ट्रक को जप्त किया है। लखनवाड़ा थाना प्रभारी सी. के.सिरामे ने बताया की मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम पीपरडाही में ट्रक कमांक एमएच 04 जीआर 2024 से अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है।जिसके बाद पुलिस अधीक्षक शिमाला प्रसाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा और नगर पुलिस अधीक्षक पूजा पाण्डे के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया। और ग्राम पीपरडाही ब्रिज के ओर जाने वाले रास्ते में ट्रक कमांक एमएच 04 जीआर 2024 खड़ा मिला। ट्रक में चालक एवं परिचालक बैठे हुये मिले जिनसे नाम पता पूछने पर चालक का नाम प्रेमसिंह पिता नर्मदाप्रसाद चौहान उम्र 35 साल निवासी गंगानगर इंदौर एवं परिचालक का नाम हर्षदीप सिंह पिता सतनाम सिंह सलूजा उम्र 20 साल निवासी 154 ए संतनगर इंदौर का रहना बताये। चालक से रोड में ट्रक क्यों खड़े किये हो एवं क्या भरा है पूछने पर चालक द्वारा ट्रक में खोदीग्राम बरवाह जिला खरगौन से वेयर हाउस सिवनी की शराब भरी होना बताया शराब के दस्तावेज पूछे गये चालक ने दस्तावेज में साहिल रोडवेज की बिल्टी ASSOCIATED ALCOHOLS AND BREWERIES LIMITED (AABL) KHODIGRAM BARWAHA में शराब परिवहन करने की अनुज्ञप्ति दिनांक 02.09.2025 से 4.9.2025 के 3:09 बजे तक की थी। ट्रक में अवैध शराब का परिवहन करना पाया गया। अवैध शराब मैकडबल नंबर वन की 848 नग पेटियां प्रत्येक पेटी में 48 पाव कुल 40704 पाव प्रत्येक में 180 एम०एल० शराब भरी हुई 7326.72 लीटर, मैकडबल नंबर वन शराब

की 250 नग पेटियां एक पेटी में 24 अद्धा (हाफ) कुल 6000 नग प्रत्येक में 375 एम०एल० शराब भरी हुई 2250 लीटर कुल 1098 पेटियां कुल शराब 9575.72 लीटर कीमती लगभग 90,00,000/- (नब्बे लाख रूपये) एवं शराब परिवहन में उपयोग किया गया ट्रक की कीमत करीबन 15,00,000 (पंद्रह लाख रूपये) को जप्त किया गया। आरोपियों पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

 

1098 पेटी अंग्रेजी शराब कुल 9576.72 लीटर कीमती 90 लाख रूपये, ट्रक कमांक एमएच 04 जीआर 2024 कीमती करीबन 15,00,000 रूपये

कुल जप्त मशरूका कीमती 1,05,00,000 रूपये (एक करोड़ पांच लाख रूपये)

इस कार्यवाही निरीक्षक सी.केके. सिरामें थाना प्रभारी लखनवाडा,सहायक उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह चौधरी,प्रधान आरक्षक,आत्माराम सिमोनिया, हामिद खान, हितेश माटे, मिथलेश पराडकर, शिवदीप ठाकुर, मनोज सूर्यवंशी,अभिषेक डेहरिया, वीरेन्द्र डोहले,दीपेश रघुवंशी, ललित पाल,महिला आरक्षक रामबती कुड़ापे,प्रिया नागेश शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button