सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के बरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कौडिया घीसी बेहरई सड़क मार्ग में रात्री के समय टायर से भरे ट्रक मे भीषण आग लग गई। जिसके कारण ट्रक धू-धू कर जल गया। इस घटना मे किसी प्रकार की जनहानि सामने नही आई है किन्तु सिवनी बालाघाट रोड के कौडिया घीसी बेहरई के बीच घटित इस घटना से बड़ा हादसा टला है।
जानकारी के अनुसार आयसर ट्रक कृमाक MH 40 CM 0883 जो की बालाघाट से सिवनी की ओर ट्रक मे टायर भरकर आ रहा था और रात्रि लगभग 1:30 बजे बकरा नाला के समीप रोड के किनारे ही आते जाते लोगो ने ट्रक मे भीषण आग देखी तथा तत्काल इस घटना की सूचना पुलिस थाना बरघाट को दी गई। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी मोहनीश बैस पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। घटना को नियन्त्रित करने के लिये दमकल वाहन को भी बुलाया गया और आग पर काबू करने का प्रयास किया गया लेकिन ट्रक जलकर खाक हो गया। कुछ समय तक रात्रि मे आवागमन रोका गया किन्तु वर्तमान मे आवागमन की स्थिति सामान्य है। रात्री मे आग की घटना घटित होने के बाद ट्रक के ड्राइवर तथा कडेक्टर का पता नही था प्रत्यक्ष दर्शियो के अनुसार वाहन चालक तथा कंडक्टर घटना स्थल से फरार हो चुके थे और अब तक यह भी पता नही चल पाया है की ट्रक मे आग किन कारणो से लगी थी। जिस जगह यह घटना घटी वहां लोगो और वाहनों का आना जाना अधिक होता है यदि घटना के समय लोग या वाहन मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। किन्तु जंगल से लगे ढाबो कै समीप घट रही घटनाये जरूर प्रश्न चिन्ह खडा करते नजर जरूर आ रही है चूकि बीते दिनो ही अवैध पेट्रोल डीजल के व्यापार के चलते एक नवयुवक जरूर जिन्दा जलकर राख हुआ था। बरघाट थाना प्रभारी मोहनीश बेस का कहना है कि सूचना मिली थी कि एक ट्रक में आग लगी है मौके पर पहुंचकर फायर बिग्रेड की मदद से आग को बुझाने प्रयास किया गया। फिलहाल घटनाक्रम की जांच की जा रही और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आग किन कारणों से लगी।
Back to top button