जबलपुरमध्य प्रदेश
केंद्रीय विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता: यह छात्र हुए पुरस्कृत पढ़ें पूरी खबर

डिंडोरी यश भारत l केंद्रीय विद्यालय परिसर में अमर बलिदानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में परीक्षा पर चर्चा की थीम पर जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले भर के लगभग सौ छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर खुशी नामदेव केंद्रीय विद्यालय सहित द्वितीय स्थान पर आराध्य जैन रहीl वहीं तीसरे स्थान पर रुक्मणी सिंह को पुरस्कृत किया गया।