दमोह।दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर–जबलपुर स्टेट हाईवे-15 पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी सोमवार सुबह तब सामने आई, जब राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही तेंदूखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह में रखवाया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी, जिनकी मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
मृतक की पहचान ग्राम बगदरी निवासी भगवानदास (55 वर्ष) पिता डेलन गौड़ के रूप में हुई है, जो पेशे से किसान थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भगवानदास किसी काम से निकले थे, इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है,
Back to top button