भोपाल

भोपाल में युवक की निर्मम हत्या, तीन संदिग्ध हिरासत में

भोपाल में युवक की निर्मम हत्या, तीन संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल, यशभारत। राजधानी के श्याम नगर इलाके में एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान आशीष नाम के युवक के रूप में हुई है, जिसकी हत्या अज्ञात युवकों ने धारदार हथियार और पत्थर से वार करके की। घटना हबीबगंज थाना इलाके की है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
हबीबगंज पुलिस और डीसीपी आशुतोष गुप्ता के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड की वजह प्रेम प्रसंग हो सकता है। मृतक आशीष के गले पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
​पकड़े गए संदिग्ध:
बताया जा रहा है कि मृतक आशीष का विवाद तीन युवकों – रजत सिंह ठाकुर, निखिल यादव और विनय यादव से हुआ था। पुलिस इन तीनों से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ और आगे की जांच के बाद हत्या के कारणों और आरोपियों के बारे में और खुलासा हो पाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button