जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

अफगानिस्तान से मध्य प्रदेश पढ़ने आया युवक गायब: 2024 में वीजा हो गया था एक्सपायर

, भोपाल। अफगानिस्तान से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पढ़ने आया युवक गायब हो गया। बताया जा रहा है कि युवक का वीजा 2024 में एक्सपायर हो गया था। वीजा खत्म होने के बाद भी वापस नहीं जाने और वीजा अधिनियम के उल्लंघन के चलते एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, युवक के भारत में अवैध तरीके से रुकने को लेकर कई तरह की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, साल 2019 में रशीद शहादत नामक अफगानिस्तान छात्र मध्य प्रदेश के भोपाल पढ़ने आया था। वह भोपाल में रहकर जागरण लेक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था। अचानक 20 फरवरी को वह गायब हो गया। बताया कि रशीद का वीजा 2024 में एक्सपायर हो गया था। वीजा जांच के बाद दिल्ली साइबर से भोपाल पुलिस को जानकारी मिली थी।

वीजा खत्म होने के बाद भी वापस अफगानिस्तान नहीं जाने और वीजा अधिनियम के उल्लंघन के चलते एफआईआर दर्ज की गई है। उसके भारत में अवैध तरीके से रुकने को लेकर कई तरह की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को इनपुट मिला है कि रशीद दिल्ली में है। फिलहाल भोपाल की कोलार पुलिस सरगर्मी से लापता रशीद शहादत की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu