भोपालमध्य प्रदेश

युवक ने गला काटकर की खुदकुशी

युवक ने गला काटकर की खुदकुशी

भोपाल, यश भारत। राजधानी के कलमा नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में बीती रात एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ EH 7 ब्लॉक में रहने वाले 45 वर्षीय आयुष मेहता ने मानसिक अवसाद (डिप्रेशन) के चलते धारदार हथियार से अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

कमरे में मिला खून से लथपथ शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयुष मेहता पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। बीती देर रात जब परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे, तब आयुष ने किसी तीखे हथियार से अपने गले पर गहरा वार कर दिया। घाव इतना गहरा था कि कुछ ही मिनटों में अत्यधिक खून बह जाने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जब परिजनों ने उन्हें लहूलुहान हालत में देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना पर पहुँची कलमा नगर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

थाना प्रभारी का कहना है:

प्रारंभिक जांच में मामला डिप्रेशन के कारण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button