जबलपुरमध्य प्रदेश

यशभारत ब्रेकिंग: 3 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया कर संग्रहता

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

जबलपुर,यशभारत। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए लोकायुक्त संगठन मध्यप्रदेश की जबलपुर इकाई ने नगर निगम के कर संग्रहता को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश एवं पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में की गई।

क्या है मामला?

आवेदक दीपक कुशवाहा (30 वर्ष), निवासी रांझी बड़ा पत्थर, मानेगांव जिला जबलपुर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी के नाम दर्ज नजूल मकान की टैक्स रसीद में पुराने करदाता की जगह पत्नी का नाम दर्ज कराने के लिए ₹5000 की रिश्वत मांगी जा रही थी। आरोपी चन्द्रभान नोनिया (47 वर्ष), जो मूलतः ग्राम सचिव के पद पर हैं और वर्तमान में नगर निगम जोन क्रमांक-10, रांझी में कर संग्रहता के रूप में पदस्थ हैं, ने नामांतरण के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

ट्रैप कार्रवाई कैसे हुई?

17 फरवरी 2026 को लोकायुक्त की टीम ने मुंडी टोरिया, रांझी स्थित आवेदक के घर पर ट्रैप बिछाया। आरोपी को ₹3000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

इन धाराओं में मामला दर्ज

आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7, 13(1)(B) एवं 13(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ट्रैप दल में शामिल अधिकारी

कार्रवाई में टीएलओ निरीक्षक उमा कुशवाह, निरीक्षक जितेंद्र यादव, उप निरीक्षक शिशिर पांडेय सहित लोकायुक्त जबलपुर की टीम शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button