भोपालमध्य प्रदेशराज्य

यशभारत ब्रेकिंग – छत्तीसगढ़ राज्य में इनकम टैक्स विभाग ने की छापामार कार्रवाई 

यशभारत ब्रेकिंग – छत्तीसगढ़ राज्य में इनकम टैक्स विभाग ने की छापामार कार्रवाई
भोपाल यशभारत। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सहित प्रदेश के अन्य जगहों पर इनकम टैक्स विभाग ने छापामार कार्रवाई की है। मामला एसईसीएल से जुड़ी एक शिकायत का बताया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में करीब आधा दर्जन स्थानों पर इनकम टैक्स ने कार्रवाई की है। कार्रवाई के बाद हडक़ंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स की बड़ी चोरी हुई है इसका पुख्ता सुराग इनकम टैक्स विभाग को मिला है। जिसके बाद अलग अलग टीम गठित कर कार्रवाई की गई है। फिलहाल कार्रवाई जारी है। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही नामों का खुलासा विभागीय अधिकारी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button