जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

YASH BHARAT LIVE- जिला पंचायत डिंडोरी में कांग्रेस का कब्जा: 3 साल की बच्ची ने पर्ची उठाकर तय किया अध्यक्ष

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

डिंडोरी, यशभारत। मध्यप्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव आज शुक्रवार को सम्पन्न हो रहे हैं। प्रदेश के सभी जिलों से लगातार परिणाम आ रहे हैं। डिंडोरी जिले में कांग्रेस ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया है। हालांकि अध्यक्ष का निर्वाचन टाई हो गया था जिसे बाद में जिला प्रशासन ने 3 साल की बच्ची से पर्ची उठवाकर अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न कराया। कांग्रेस की रुदेश परस्ते अध्यक्ष बनी है। इन्होंने भाजपा की ज्योति प्रकाश धुर्वें को हराया है।

IMG 20220729 WA0088

डिंडोरी -कांग्रेस के रुदेश परस्ते जिला पंचायत के नये अध्यक्ष होंगे. उन्होंने ने बीजेपी समर्पित जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे को हरा दिया. जिला पंचायत डिंडोरी में 10 जिला पंचायत के क्षेत्र है.  रुदेश परस्ते जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 07 श्रीमति ज्‍योति प्रकाश धुर्वे जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 01 से जिला सदस्‍य के रूप में निर्वाचित हुई थी। श्री रूदेश परस्‍ते एवं श्रीमति ज्‍योति प्रकाश धुर्वे को 5-5 मत मिले जिससे मामला टाई रहा। इसके बाद एक तीन वर्षीय बालिका से पर्ची निकलवाई जिसमें श्री रूदेश परस्‍ते का नाम निकला और उसको जिला पंचायत अध्‍यक्ष के रूप में घोषित किया गया हैै।

लाइव अपडेट्स….

  • सीहोर में भाजपा के गोपाल इंजीनियर जिला पंचायत अध्यक्ष बने। उन्हें 11 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 6 वोट मिले।
  • नर्मदापुरम (होशंगाबाद) में कांग्रेस समर्थित राधाबाई सुधीर पटेल केवल 1 वोट से जीतीं।
  • छिंदवाड़ा से कांग्रेस के संजय पूनार निविर्रोध अध्यक्ष चुने गए।
  • भिंड में भाजपा कि कामना सुनील सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं।
  • रायसेन में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस से भाजपा में आए जसवंत बबलू मीणा निर्विरोध चुने गए।
  • गुना में भाजपा समर्थक अरविंद धाकड़ भी निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बने हैं।
  • कटनी में भाजपा समर्थक सुनीता मेहरा जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गई हैं।
  • निवाड़ी में जिला पंचायत अध्यक्ष पर बीजेपी समर्थक सरोज राय निर्विरोध चुनी गईं।
  • शाजापुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा के हेमराज सिसोदिया निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित।
  • भाजपा की प्रभा मिश्रा शहडोल जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध चुनी गईं।
  • दतिया से भाजपा की इंदिरा धीरू दांगी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गईं।
  • ग्वालियर में श्रीमती दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गईं।
  • सागर के हीरा सिंह राजपूत निर्विरोध अध्यक्ष बने।
  • मंदसौर में दुर्गा विजय पाटीदार बनीं निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu