यश भारत ब्रेकिंग, पेंट फैक्ट्री में भीषण आग, केमिकल ड्रम फटने से मची अफरा-तफरी, 12 दमकल गाड़ियां मौके पर
Yash Bharat Breaking News: Massive fire breaks out at paint factory, chemical drum bursts causing panic, 12 fire tenders on the spot

यश भारत ब्रेकिंग, पेंट फैक्ट्री में भीषण आग, केमिकल ड्रम फटने से मची अफरा-तफरी, 12 दमकल गाड़ियां मौके पर
जबलपुर, यश भारत। गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात स्थित अरविंद केमिकल्स एंड सारल स्क्रैप फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि उसकी लपटें करीब दो किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। फैक्ट्री परिसर में रखे केमिकल से भरे ड्रम तेज धमाकों के साथ फट रहे हैं, जिससे आग और विकराल हो गई।
जानकारी के मुताबिक मेरठ रोड स्थित मीनापुर औद्योगिक क्षेत्र में बनी इस फैक्ट्री में पेंट निर्माण के लिए ड्रमों में केमिकल रखा गया था। गुरुवार शाम काम खत्म होने के बाद अधिकांश कर्मचारी घर जा चुके थे, मौके पर केवल गार्ड और सुरक्षा कर्मी मौजूद थे। इसी दौरान अचानक आग भड़क गई और कुछ ही मिनटों में पूरे परिसर में फैल गई।
आग लगते ही वहां मौजूद कर्मियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही शहर के अलग-अलग फायर स्टेशनों से कुल 12 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन फैक्ट्री में रखा केमिकल और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई है। शुरुआती आकलन में आग से करीब एक करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।







