भोपाल
यश भारत ब्रेकिंग : खाचरौद का सहायक जेल अधीक्षक रिश्वत लेते पकड़ाया

यश भारत ब्रेकिंग : खाचरौद का सहायक जेल अधीक्षक रिश्वत लेते पकड़ाया
यश भारत भोपाल। उज्जैन लोकायुक्त टीम ने खाचरौद के उप जेल अधीक्षक सुरेंद्र सिंह राणावत को रिश्वत लेते पकड़ा है। जेल में कैदी से मारपीट नहीं करने के एवज में रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त उज्जैन ने 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। लोकायुक्त टीम मौके पर कारवाई कर रही है।