दिल्ली में उफनती यमुना का कहर, ISBT भी जलमग्न, आसमां से देखिए बाढ़ से कहां क्या हालात

दिल्ली में उफनती यमुना का कहर, ISBT भी जलमग्न, आसमां से देखिए बाढ़ से कहां क्या हालात
दिल्ली की उफनती यमुना का रौद्र रूप देख कोई भी सहम जाएगा. यमुना के करीब के तमाम निचले इलाकों में पानी भर चुका है. इस वक्त कहां कैसे हालात है,

नई दिल्ली:दिल्ली में पिछले दिनों की तेज बारिश और उफनती यमुना नदी का पानी निचले इलाकों में भर गया है. जिसकी वजह से कई इलाकों में लोग बाढ़ की मार झेल रहे हैं. दिल्ली में यमुना का पानी अब पॉश इलाकों में भी भर रहा है. कश्मीरी गेट ISBT से लेकर ITO रोड तक सड़कों पर दरिया बह रहा है. कालिंदी कुंज में भी यमुना रौद्र रूप में बह रही है. इस बीच मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. वासुदेव घाट, निगम बोध घाट, मॉनेस्ट्री और मजनूं का टीला भी पानी में डूबे नजर आ रहे है. निगम बोध घाट, पुराना लोहा पुल, ISBT, बुराड़ी से लेकर न्यू उस्मानपुर और नजफगढ़ में भी यमुना का पानी कॉलोनियों में घुस चुका है. हालांकि थोड़ी राहत की बात ये है कि आज दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जलस्तर सुबह सात बजे 207.33 मीटर दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह 207.48 मीटर पर था. सुबह छह बजे जलस्तर 207.35 मीट पर था. आज दिल्ली के किस इलाके में क्या हालत है वीडियो के जरिए देखिए-
दिल्ली में यमुना का पानी इतना बढ़ चुका है कि कश्मीरी गेट आईएसबीटी में भी पानी घुस आया है.







