भोपाल

साईनाथ में महिलाओं ने हरियाली तीज के उपलक्ष्य में किया पौधारोपण

साईनाथ में महिलाओं ने हरियाली तीज के उपलक्ष्य में किया पौधारोपण

भोपाल, यशभारत। एक पेड़ मां के नाम के तहत हरियाली तीज के उपलक्ष्य में साईं नाथ कॉलोनी के ए सेक्टर पार्क में स्थानीय पार्षद सुनीता गुड्डू भदोरिया के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान कई तरह के पौधों को रोपा गया। पौधों को लगाने वाली महिलाओं में अर्चना चतुर्वेदी, मेघा अग्रवाल, सरिता गौर, निशा शर्मा, निशा लोहवंशी, पूजा छापरिया, रेखा सोंलकी, रानी लोहवंशी, शकुन्तला सुनेजा, प्रीति सिंह, सतोषी गुप्ता, ललिता श्रीवास्तव, निर्मल उजवणे, रतना सिंह, विद्या चौहान, रजनी शर्मा, द्रोपती ठाकुर, रानूजोशी और मनीषा शर्मा शामिल थीं। कार्यक्रम के उपरांत पार्षद सुनीता गुड्डू भदोरिया द्वारा उपस्थित महिलाओं को सुहाग का सामान भी वितरित किया गया। इस दौरान बूथ अध्यक्ष संतोष शर्मा समाधिया, राजेश सिंह, संजय उजवणे, रमेश सुनेजा, अनूप कान्हेरे, मन्नू शर्मा आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button