जबलपुरमध्य प्रदेश
रांझी में महिला का धड़ से अलग हुआ सिर: लहू से सना था शव, जाचं जारी

जबलपुर, यशभारत। रांझी थाना अंतर्गत ग्राम इमलिया अधारताल रेलवे स्टेशन के पास देर रात एक अज्ञात महिला का रेलवे पातों पर खून से सना हुआ शव बरामद किया गया है। जिसका सिर, धड़ से अलग हो चुका था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिन ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। वहीं, घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है।
जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि देर रात तीन बजे सूचना मिली कि अप ट्रेक में एक महिला का क्षतविक्षत शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची टीम ने शव कब्जे में लेकर पड़ताल शुरु कर दी है। फिलहाल अभी तक महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पूछताछ में पाया गया कि विगत दिनों महिला को यहां घूमते हुए देखा गया था।