जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

घर में घुसकर महिला की हत्या, हमलावरों ने पति को भी नहीं छोड़ा, दूधिया भी हुआ घायल

यूपी के पीलीभीत में शुक्रवार को शहर से सटे नौगवां पकड़िया में एक महिला की तीन हमलावरों ने घर में घुस कर हत्या कर दी। साथ ही इसमें पति को भी बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। इसी दौरान घर में दूध देने पहुंचे दूधिया पर भी धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। सुबह के वक्त हुए घटनाक्रम से क्षेत्र में दहशत फैल गई। एएसपी और एसपी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान हमलावरों में से भी घायल एक शख्स खुद जिला अस्पताल पहुंच गया। उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शुक्रवार को नौगवां पकड़िया नगर पंचायत क्षेत्र में मनीराम अपनी पत्नी पूजा और 22 दिन के बच्चे के साथ घर में था। इसी दौरान घर के खुले दरवाजे से तीन लोग अचानक घर में घुसे और धारदार हथियार से पूजा पर हमला कर दिया। इससे पूजा की मौत हो गई। बीच बचाव में आए पति मनीराम की भी हत्या का प्रयास कर उसे घायल कर दिया गया। सुबह के वक्त दूध देने पहुंचे प्रियांशु पर भी हमलावरों ने हमले का प्रयास किया। पर प्रियांशु बाहर की तरफ भाग गया और शोर मचा दिया। इस दौरान हो हल्ला होने से हमलावर भी भाग गए।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। घटनाक्रम के बाद तीन हमलावरों में से एक घायल जिला अस्पताल पहुंच गया। इसका इलाज कराया जा रहा है। एएसपी विक्रम दहिया मौके पर पहुंच गए हैं। साथ ही सभी बिंदुओं पर जाकनारी जुटाई जा रही है। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि घटनाक्रम की जानकारी मिली है। तथ्यों को जुटाया जा रहा है। मौके पर पहुंच कर जानकारी कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button