इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

चौथी मंजिल से कूदकर महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी

जबलपुर, यश भारत।

चौथी मंजिल से कूदकर महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी

जबलपुर, यश भारत। बिलहरी स्थित एक कॉलोनी में एक महिला द्वारा चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्रामीण एसपी सूर्यकांत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गोरा बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बिलहरी की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला  रिचा राजानी  ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि मृतका और उसके पति के बीच कुछ समय से आपसी विवाद चल रहा था। पुलिस द्वारा परिजनों से पूछताछ की जा रही है   जानकारी के अनुसार मृतका का चार साल का एक बच्चा भी है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button