नाग पंचमी पर क्यों नहीं रखते तवा और क्यों नहीं बनाते रोटी?

नाग पंचमी पर क्यों नहीं रखते तवा और क्यों नहीं बनाते रोटी?
हिन्दू धर्म में नाग को देवता माना गया है और नाग पंचमी पर उनकी पूजा की जाती है. साथ ही इस दिन कुछ बातों का ध्यान भी रखा जाता है. इस दिन रोटी बनाने की मनाही होती है.

सावन महीने में आने वाले नाग पंचमी पर्व का विशेष महत्व बताया गया है. इस दिन नाग देव की पूजा की जाती है उन्हें दूध से स्नान कराया जाता है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन नाग देवता की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलती है. साथ ही यदि आपके जीवन में काल सर्प दोष या पितृदोष है तो इन दोषों से भी आपको छुटकारा मिल सकता है. बता दें कि, श्रावण (जुलाई-अगस्त) के चंद्र माह के शुक्ल पक्ष के पांचवें दिन यह पर्व मनाया जाता है. नाग पंचमी पर पूजा के साथ ही कुछ परंपराओं का निर्वाहन किया जाता है. इन्हीं में से एक है रोटी नहीं बनाना. आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से इस दिन रोटी ना बनाने के पीछे क्या है कारण?

नाग पंचमी कब है
इस बार नाग पंचमी का पर्व 29 जुलाई, मंगलवार को यानी आज मनाया जा रहा है.
लोहे की चीजों का उपयोग वर्जित
नाग पंचमी के दिन को लेकर मान्यता है कि इस दिन लोहे की चीजों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. इसलिए रोटी बनाते समय लोहे के तवे का उपयोग करना अशुभ माना गया है. इसलिए इस दिन रोटी नहीं बनाई जाती है.
तवा नाग के फन का प्रतीक
इसके अलावा शास्त्रों में तवे को नाग का फन माना गया है. इसलिए इस दिन तवे को चूल्हे पर रखने की मनाही होती है. माना जाता है कि, यदि आप नाग पंचमी पर तवा का उपयोग करते हैं तो इससे नाग देवता नाराज होते हैं.







